ताजासमाचार

Big Breaking - युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, घर में घुसे 5 से 7 लोग, कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का मामला, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal October 2, 2024, 9:47 pm Accident

नीमच जिले के मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया। एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें बेटे को गंभीर चोट लगी। जिसको फिलहाल उपचार के लिए मनासा से नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के मोर्या गांव में दिन में खेत पर जाने के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था देर शाम एक पक्ष के लोग 5 से 7 दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें युवक लाला धनगर

विज्ञापन
Advertisement
को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां फिलहाल युवक का उपचार चल रहा है।

वही घायल युवक लाला धनगर के पिता मुकुन धनगर ने बताया कि उनके खेत पर जाने का रास्ता भेरूलाल धनगर और अन्य लोगों ने बंद कर रखा है। इसी बात को लेकर दिन में बातचीत हुई थी और शाम को अचानक से भेरुलाल गायरी, केसरलाल गायरी, बाबुलाल, कन्हैयालाल सहित 5 से 7 लोग घर में घुस आए और कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसमें बेटा घायल हुआ है।

इनका कहना

दोनो पक्षों में

विज्ञापन
Advertisement
विवाद को लेकर थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी का कहना है कि शाम को एक पक्ष ने 5 बजे के लगभग थाने पर रिपोर्ट की थी जिस पर एफआईआर दर्ज की गई, वहीं देर शाम को फिर विवाद हुआ, जिसमें दूसरा पक्ष घायल हुआ उनकी भी एफआईआर दर्ज कर दी गई। - राधेश्याम दांगी टीआई कुकडेश्वर।

Related Post