ताजासमाचार

Big News - जा रहे थे रामदेवरा, भरभडिया फंटे पर इको कार को पिकअप ने मारी टक्कर, कार में लगी आग, एसडीएम सीएसपी पहुंचे अस्पताल, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 22, 2024, 11:22 pm Accident

नीमच के हाईवे स्थित भरभडिया फंटे पर एक सड़क हादसा सामने आया। जहां एक्सीडेंट के बाद एक वाहन में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलती तुरंत फायरबिग्रेड सहित एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इको वाहन में सवार महिला पुरुष सहित बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां फिलहाल कोई भी गंभीर नहीं है। सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन जिले के नागदा के समीप बोरखेड़ा के बंजारा समाज के लोग रामदेवरा जा रहे थे। उसी समय भरभडिया फंटे पर पीछे आ रही

विज्ञापन
Advertisement
पिकअप वाहन ने इको कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार यात्री घायल हो गए। जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। वही बताया जा रहा है कि कार में महिला पुरुष व 7 से 8 छोटे बच्चे बैठे थे।

घटना की जानकारी मिलती ही एसडीएम ममता खेड़े, सीएसपी अभिषेक रंजन सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। वहीं घटना में घायल सभी को मामुली चोटे आई जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Related Post