ताजासमाचार

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, कैंट पुलिस जुटी मामले की जांच में, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 29, 2024, 1:25 pm Accident

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र के पुरानी नगर पालिका स्थित बंगला नंबर 60 क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक यासीन पिता मुमताज खान उम्र 25 वर्ष जाति मुस्लिम निवासी बंगला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका बताया जा रहा है। जो रोज मंडी में कार्य के लिए जाता था। लेकिन पिछले 3 तीन से युवक मंडी काम पर नहीं गया। वही बताया जा रहा है की युवक घर पर

विज्ञापन
Advertisement
अकेला ही रहता था, परिवार में कोई नहीं था। सुबह घर पर मंडी के कार्य के लिए बुलाने जब साथी पहुंचा तो पता चला कि युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिस पर आसपास के रहवासियों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

वहीं घटना की जानकारी कैंट पुलिस को दी गई, जहां पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post