ताजासमाचार

Big News- ट्रेक्टर चोरी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश, चोरी ट्रेक्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, डिकेन पुलिस को मिली सफलता

Pradesh Halchal February 24, 2024, 2:34 pm Others

नीमच। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, एएसपी नवलसिह सिसोदिया, इंजार्च अनुविभागीय अधिकारी जावद सुश्री वेशाली सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरी. भुवानसिह गौरे एवं चौकी प्रभारी शिवराज सिंह खिंची के नेतृत्व में डिकेन चौकी पुलिस टीम द्वारा बीती दिनांक 22 फरवरी को कस्बा डीकेन से विष्णु पाटीदार का चोरी गया लालरंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 575 क्रमांक- एमपी.44.एए.5038 जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विष्णु पाटीदार निवासी ने चौकी पर रिपोर्ट किया कि, रात्री में अज्ञात व्यक्ति मेरे बाड़े का ताला तोडकर महिन्द्रा कंपनी का लालरंग का ट्रेक्टर 575 कमांक-

विज्ञापन
Advertisement
एमपी.44.एए.5038 चुरा ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 0x10/24 एवं थाना रतनगढ़ पर असल अपराध कमांक 31/24 धारा- 457, 380 भादवि का पंजीबध कर विवेचना मे लिया गया। 

इस दौरान दिनांक- शुक्रवार को मुखबीर सूचना के आधार पर सउनि अर्पिता बोहरा द्वारा मय फोर्स के आरोपी रवि पिता जगदीश दत्तक पुत्र रामलाल भील (21) और भैरूलाल पिता सालगराम भील (37) निवासी मामा मोड़ी डीकेन से हिकमल अमली से पुछताछ कर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से चोरी गया लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 575 क्रमांक- एमपी.44.एए.5038 किमती 06 लाख रूपये का बरामद किया गया। आरोपियों

विज्ञापन
Advertisement
को शनिवार को माननीय न्यायालय जावद पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा।

 

 

Related Post