ताजासमाचार

Big Breaking -पिकअप और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, नीमच अस्पताल में उपचार जारी, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal December 2, 2023, 6:41 pm Accident

नीमच के चीताखेड़ा के समीप चीताखेड़ा घंसुडी मुख्य मार्ग पर बाइक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वही दो युवक घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल गया। 

मिली जानकारी के अनुसार चीताखेड़ा के समीप बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति जा रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं दो युवकों को घायल अवस्था में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस पायलट कमलेश रावत, एएमटी परमानंद

विज्ञापन
Advertisement
पाटीदार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति अरविंद पडियार राजस्थान बताया जा रहा है‌। वही सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार देवकिशन मोहनलाल मीणा, रामकिशन पडियार निवासी झाकरिया राजस्थान घायल हो गए। जिनका फिलहाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही पिकअप चालक मौके पर पिकअप छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Post