ताजासमाचार

Big News - सीढ़ियों से उतरने के दौरान हादसा, मजदूर की मौत, सिटी थाना क्षेत्र का मामला, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 10, 2023, 12:40 pm Accident

नीमच के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा हाडा में रात्रि में एक हादसा हुआ। जिसमें 34 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सुबह शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति तोलाराम पिता बाबूलाल जाति भील उम्र 34 वर्ष निवासी शिवगढ़ थाना क्षेत्र जिला रतलाम का बताया जा रहा है। जो मजदूरी के लिए अपने साथियों के साथ सिटी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा हाडा में रह रहे थे। तभी आज

विज्ञापन
Advertisement
रात्रि में युवक सीढ़ियों से उतर रहा था उसी दौरान पैर स्लिप हुआ युवक की गिरने से मौत हो गई। 

सुबह सिटी पुलिस ने मृतक युवक के शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सोपा। वही मर्ग कायम कर पूरे मामले में सिटी पुलिस जांच कर रही है।

Related Post