ताजासमाचार

Big News - साइकिल सवार को कार चालक ने मारी जोरदार टक्कर, व्यक्ति की मौत, कार चालक फरार, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 23, 2023, 6:09 pm Accident

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सगराना घाटी के यहां आज एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलेनो कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सगराना घाटी के यहां साइकिल सवार व्यक्ति जा रहा था तभी पीछे से आ रही बलेनो कार क्रमांक mp13 zc5958 ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए

विज्ञापन
Advertisement
अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। 

मृतक व्यक्ति का नाम भंवरलाल पिता मांगीलाल धाकड, उम्र लगभग 70 वर्ष निवासी जावद हाल मुकाम इंदिरा नगर विस्तार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया और पूरे मामले में मर्ग कायम कर कार चालक की तलाश की जा रही है।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि कार को चलाने वाली युवतियां थी जो मौके पर घटना के बाद फरार हो गई।

Related Post