ताजासमाचार

Big News - दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने मारी बाइक सवार दंपति को टक्कर, पति पत्नी की मौत, बेटी घायल, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 12, 2022, 11:30 am Accident

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के जेतपुरा फंटा के समीप हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जहां इस सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं बैटी गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे उपचार के अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मृतक मनासा के धोबी मोहल्ला निवासी विजय राठौर और पत्नी निर्मला राठौर बताए जा रहे हैं। और बेटी पलक गंभीर रूप से घायल है जिसको फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि टीवीएस बाइक

विज्ञापन
Advertisement
एमपी 44 एमआर 0896 पर सवार होकर परिवार जा रहा था तभी चौथखेड़ा फंटे के समीप हाईवे पर इनोवा कार MH 15 EJ 7861 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Related Post