ताजासमाचार

Big News - कार में अवैध डोडा चुरा की तस्करी, सामने आई सरवानिया पुलिस, एक तस्कर गिरफतार, माल भरने वाले तस्करों में मचा हड़कंप, पढिए पूरी खबर

जावद - October 22, 2024, 10:56 pm Technology

नीमच जिले में अवैध डोडा चुरा की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर सरवानिया महाराज पुलिस ने आई 10 कार से अवैध डोडा चुरा के साथ राजस्थान के तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं पुलिस कि इस कार्रवाई के बाद माल भरने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरवानिया महाराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आई 10 कार को रोककर उसकी तलाश ली तो कार में 51 किलो अवैध डोडा चुरा पाया गया। जिस पर पुलिस ने राजस्थान के दिनेश पिता धर्माराम जाति जाट उम्र 26 साल निवासी शुभ दंड थाना लूणी जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। वही आरोपी से पुलिस फिलहाल अवैध डोडा चुरा कहां से लाया और कहां देने जा रहा था इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। वही माल देने वाले तस्कर जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Related Post