ताजासमाचार

नीमच जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या भोपाल में सम्मानित, सीएम यादव ने किया सम्मान

Pradesh Halchal August 20, 2025, 9:54 pm Prasasanik

भोपाल स्थित श्री कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग नीमच की जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुश्री अंकिता पंड्या  को सम्मानित किया।

उन्हें यह सम्मान  नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य  करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Post