नीमच यदुवंशी नारायणी सेना की जिला कार्यकारिणी का विस्तार प्रदेश संस्थापक सुनील यादव, प्रदेश अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, प्रदेश प्रभारी गुरु दयाल यादव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश यादव के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार किया गया।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में हरीश अहीर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अल्केश यादव कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए हैं। बाबूलाल अहिर को उपाध्यक्ष, निखिल अहीर को महामंत्री तथा रतन (पप्पू अहीर) पटेल को सचिव का दायित्व दिया गया। इसके अलावा राजेश अहीर संयोजक, जितेंद्र अहीर जिला प्रभारी, पप्पू लाल अहीर मीडिया प्रभारी, गणेश अहीर प्रवक्ता और नरेश अहीर कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। सक्रिय सदस्य के रूप में राजू (रज्जू अहीर) और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक अहीर को शामिल किया गया है। वहीं नगर कार्यकारिणी में रोहित अहीर को अध्यक्ष बनाया गया है।
यदुवंशी अहीर समाज का इतिहास वीरता, त्याग और संगठन की गौरवशाली गाथाओं से भरा रहा है। भगवान कृष्ण से लेकर वीर अभिमन्यु तक, यदुवंशियों ने धर्म, साहस और पराक्रम से समाज को नई दिशा दी है। आज भी नारायणी सेना उन्हीं परंपराओं को जीवंत रखते हुए समाज उत्थान के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश अहीर ने कहा - यह कार्यकारिणी समाज की शक्ति और संगठन को और अधिक मजबूत करेगी। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह कार्यकारिणी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।