ताजासमाचार

तस्करी के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता, पढ़िए पूरी खबर

जीरन - June 14, 2024, 9:43 pm Technology

अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जीरन द्वारा लम्बे समय से फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में नीमच जिले की जीरन पुलिस को सफलता मिली।    

मादक पदार्थ की तस्करी मे लम्बे समय से फरार आरोपी बाबूलाल पिता माधुलाल राठोर उम्र 42 साल निवासी दलपतपुरा थाना जीरन, राजेन्द्र उर्फ राजु पिता विनोद राठोर उम्र 26 साल निवासी दलपतपुरा थाना जीरन की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज जादोन के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर तंत्र मजबूत कर पुलिस टीम लगाई गई थी। जिसके फलस्वरुप दिनांक 14.06.24 को पुलिस थाना जीरन द्वारा मुखबिर सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

Related Post