ताजासमाचार

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने लगाई फांसी, नयागांव चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी मामले की जांच में

नयागांव - May 22, 2024, 4:00 pm Technology

नीमच के जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नयागांव चौकी क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद नायगांव पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नयागांव चौकी क्षेत्र मे कल शाम को मृतिका नसीम पति आरिफ उम्र 34 वर्ष मुस्लिम डेसवाली निवासी नयागांव तहसील जावद ने अज्ञात कारण के चलते अपने ही घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजन शाम को महिला को नयागांव चिकित्सालय ले गए, जहा से नीमच रैफर किया गया। जिला अस्पताल चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वही आज सुबह नयागांव पुलिस चौकी द्वारा पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।

Related Post