ताजासमाचार

BIG NEWS: जुदाई के डर से प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पिता बोले, घर पर बताते तो शादी करा देते,एक ही गांव के रहने वाले थे युवक युवती

डेस्क रिपोर्टर September 17, 2023, 12:19 pm Technology

13 सितंबर को आखिरी बार पिता के साथ खाना खाया
धर्मवती लोधी के पिता पूरन लोधी का कहना है कि 13 सितंबर की रात बेटी ने उनके साथ खाना खाया। रात 11 बजे तक वह जाग रही थी, इसके बाद अपने कमरे में सोने गई। सुबह नहीं मिली तो हमने तलाश किया। कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। हम उसकी तलाश रिश्तेदारों और परिचितों के यहां कर रहे थे।

उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार की देर रात भोपाल की एमपी नगर पुलिस का कॉल हमारे स्थानीय थाना पुलिस के पास आया। वहां की पुलिस ने हमें जानकारी देते हुए बताया आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। एक युवक का शव भी उसके शव के पास एक ही फंदे पर लटका मिला है। हमें शुरुआत में लगा कि लड़की हरपाल लोधी नाम के गांव के ही एक युवक के साथ गई होगी।

वह भी उसके लापता होने के बाद से ही लापता है। बाद में पता लगा कि लड़की गांव से हरपाल के साथ गांव से निकली, हरपाल ने ही उसे देवेंद्र के हवाले किया। अब हरपाल कहां है, इस बात की जानकारी नहीं है। हरपाल-देवेंद्र का करीबी रिश्तेदार है।

धर्मवती की दादी तीन महीने पहले शांत हो गई थी। उनसे बेटी का अधिक लगाव था। दादी की मौत के बाद से ही वह बेहद खामोश रहने लगी थी। देवेंद्र से उसका क्या रिश्ता था, इस संबंध में उन्हें कभी भी भनक नहीं लगी। शव देखने के बाद लगा की उसने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

देवेंद्र के पिता बोले- बेटा बताता तो मैं शादी के लिए एतराज नहीं करता
देवेंद्र के पिता नारायण लोधी ने बताया- हमें धर्मवती और बेटे के रिश्ते से कोई एतराज नहीं होता। वह बस बताता मैं लड़की के पिता से बात जरूर करता। वह मानते तो शादी भी करा देता। मेरे देवेंद्र के अलावा पुष्पेंद्र,देवेश दो बेटे हैं, दोनों ही देवेंद्र से छोटे हैं।

देवेंद्र बीते तीन महीनों से इंदौर में रहकर एक कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था। गुरुवार को उससे आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि उसका मोबाइल फोन खराब हो गया है। किसी दूसरे के नंबर से उसने कॉल किया था। तब भी उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

प्रेम प्रसंग के बारे में कभी कोई जिक्र नहीं किया। धर्मवती उसके साथ है या नहीं इस संबंध में बेटे ने कुछ नहीं बताया था। नारायण ने बताया कि बेटे के शव को लेकर नरसिंहपुर रवाना हैं। देर रात वहां पहुंचने की संभावना है। रविवार को गांव में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे की मौत के बाद गांव में उसके प्रेम प्रसंग के चर्चे हैं, तब उन्हें पता लगा की दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

हरपाल और एक अन्य युवती लापता
मृतक देवेंद्र का चचेरा भाई हरपाल लोधी और गांव की एक अन्य युवती पिंकी लोधी लापता हैं। मृतका के पिता पूरन लोधी ने बताया कि हरपाल ही पिंकी और धर्मवती को साथ ले गया था। उसी ने धर्मवती को देवेंद्र के पास पहुंचाया। इसके बाद पिंकी को लेकर चला गया।

हरपाल और पिंकी कहां हैं इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। धर्मवती सबसे बड़ी बेटी थी। उसके अलावा पूनम,दीपाली,दिशा और रोशनी चार बेटी हैं। एक बेटा टेग सिंह लोधी है जिसकी उम्र महज आठ साल है।

एक ही गोत्र के थे दोनों
टीआई जितेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों का गोत्र एक ही था, इसी कारण दोनों को सामाजिक बहिष्कार का डर रहा होगा। लड़की के दस्तावेजों से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शादी की नीयत से ही घर से निकली थी।

सोशल मीडिया अकाउंट लॉक किए
मृतका के रिश्तेदार दीपक ने बताया कि धर्मवती फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाती थी। मौत से पहले उसने सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए। इसी तरह से देवेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट लॉक है। पुलिस का कहना है कि लड़के का मोबाइल नहीं मिला है।

नहीं हो सके परिजन के डिटेल बयान
एसीपी अक्ष्य चौधरी ने बताया कि धर्मवती और देवेंद्र दोनों के परिजनों के डिटेल बयान फिलहाल दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले में मर्ग कायम है। दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।

अब जानिए क्या है पूरा मामला
भोपाल में युवक-युवती के शव एक ही दुपट्‌टे के फंदे पर लटकते मिले। दोनों नरसिंहपुर के रहने वाले थे। युवती के हाथ में मेहंदी और मांग में सिंदूर लगा था। पुलिस शुरुआती जांच में मान रही है कि शादी के बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया। घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र के मोती नगर की है।

Related Post