ताजासमाचार

खेत पर काम करने गई महिला, बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था नीचे, जैसे ही लाइट आई तो महिला की मौत, सरवानिया चौकी क्षेत्र का मामला

डेस्क रिपोर्टर September 8, 2023, 12:12 pm Technology

नीमच के जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया चौकी क्षेत्र के बराड़ा गांव में खेत पर काम करने गई महिला का करंट लगने से मौत का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वहीं ग्रामीण महिला को तुरंत उपचार के लिए सरवानिया महाराज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लेकर आए। घटना में महिला की मौत होना बताया जा रहा है।

सरवानिया चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मंजू भाई पति अनिल धनगर निवासी लासुर बताया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि महिला और उसका पति अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान बिजली का तार टूट कर नीचे गिरा हुआ था। जिससे महिला करंट की चपेट में आ गई और महिला की मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे महिला के पति ने ग्रामीणों को दी तो तुरंत अपने निजी वाहन से महिला को उपचार के लिए सरवानिया महाराज प्राथमिक चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा हैं। जहां शव का पीएम करा कर पुलिस परिजनों को सौपेगी। वही पूरे मामले में मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि एक साल से खेत में तार लटक रहे थे जिसको लेकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते आज बड़ा हादसा हुआ और महिला की मौत हो गई। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई।

Related Post