ताजासमाचार

सिंगोली पुलिस की सफलता, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, नगद राशि भी जप्त, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर December 7, 2022, 5:17 pm Technology

नीमच जिले के सिंगोली पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा को लेकर सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं आरोपियों के कब्जे से 52 ताश पत्ती व 9750 की नगद राशि भी जब्त की गई।

सिगोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी केसी चौहान और टीम द्वारा दिनांक 06-7.12.2022 की रात्रि को मुखबिर सूचना पर आरोपीगण  शिवलाल पिता मदनलाल खटीक उम्र 25 साल निवासी सिंगोली, भरत कुमार पिता सागरमल सेन उम्र 31 साल निवासी सिंगोली, जाहिद पिता जहुर हुसैन उम्र 35 साल निवासी सिंगोली, अर्जुन पिता पीरूलाल मेहर निवासी सिंगोली, घनश्याम पिता भुवानसिंह लबाना उम्र 45 साल निवासी सिंगोली, शांतिलाल पिता भंवरलाल शर्मा उम्र 32 साल निवासी सिंगोली, शौकीन पिता कंवरलाल बलाई उम्र 36 साल निवासी सिंगोली को माधव विलास सिंगोली रोड नीम के पेड़ के पास की आड़ मे अवैध तरीके से लाभ कमाते रंगे हाथ पकडा। जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व कुल 9750 रुपये की राशि जब्त कर थाना सिंगोली पर 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही में योगदान - उक्त सराहनीय कार्यवाही मे निरी केसी चौहान, प्रआर मनोज ओझा, प्रआर नितिन पुरोहित, आर विनोद बोराणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post