ताजासमाचार

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न, समाज के प्रतिभावन छात्र छात्राओ व वरिष्ठो का हुआ सम्मान

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर October 31, 2022, 9:14 pm Technology

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जावद शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, सिंगोली समाज अध्यक्ष बाबुलाल शर्मा, सचिव निशांत शर्मा, निरंजन शर्मा, नीमच महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना जोशी ,कोषाध्यक्ष ज्योति जोशी, श्वेता डोरिया, मेघा डोरिया थे। अतिथियों द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि गौतम के चित्रपट पर विधिवत पूजा एवं अर्चना के साथ हुई। कार्यक्रम मे समाज के वरिष्ठ महेश त्रिपाठी, अशोक भारद्वाज, कैलाश सुलतानिया, प्राणकिशोर गील, शिवचंद डोरिया भी मंचासीन थे।

सभी समाजजनो की उपस्थिति मे गुर्जरगौड़ ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, सचिव अनिल त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शांतिकुमार त्रिपाठी, अभिषेक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अभिषेक पंचोली, सहसचिव व मिडीया प्रभारी दिपेश जोशी, कार्यकारिणी सदस्य कमल शर्मा, महेश कासलिया सहित सदस्यों ने समाज हित में सत्य और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली। प्राणकिशोर गील ने समाज के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया ।

नन्हे मुन्ने बच्चो ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

शपथ समारोह मे समाज के बच्चो ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम अक्षी जोशी व अवनी त्रिवेदी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम मे समाज के प्रतिभावन छात्र—छात्राओ व वरिष्ठजनो का सम्मान किया गया। शैफाली गील, आस्था त्रिपाठी, कुशाग्र पुरोहित, शिवम डोरिया, फालगुनी त्रिपाठी, गार्गी त्रिपाठी, अवनी त्रिवेदी, अक्षी जोशी, आश्रय भारद्वाज को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अशोक जोशी, गोपाल शर्मा (विशाल), राघवेन्द्र तिवारी, विपिन नागदा, डॉ. प्रदीप गील, कैलाश बटवाल, हेमेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य मौजुद रहे।

Related Post