ताजासमाचार

Big Breaking - विक्रम फैक्ट्री में जा रहे थे ड्यूटी पर, रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, व्यक्ति की मौत, पढिए पुरी खबर....

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 24, 2022, 3:53 pm Technology

नीमच जिले की विक्रम फैक्ट्री में ड्यूटी पर जा रहे हैं व्यक्ति की हाईवे पर भरभडिया फंटा के पास में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। फिलहाल मृतक का शव जिला अस्पताल में पीएम कक्ष में रखा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ऊकारलाल जाट पिता केशुराम जाट उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी धोकलखेड़ा थाना जीरन बताया जा रहे है। जो सुबह अपने घर से टीवीएस स्पोर्ट बाइक से विक्रम फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए निकले थे।  तभी रास्ते में भरभडिया फंटे के पास हाईवे पर श्याम होटल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित किया। फिलहाल मृतक व्यक्ति के शव को पीएम कक्ष में रखा गया है जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post