ताजासमाचार

भाजपा युवा नेता ने स्कूली बच्चो के साथ मनाया जन्मदिन, पेन कॉपी का वितरण कर खिलाई मिठाई

डिकेन - राकेश चारण April 13, 2022, 9:51 pm Technology

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी ने अपना जन्मदिन शासकीय माध्यमिक विद्यालय  जेतलिया स्कूल में बच्चों के साथ मनाया। मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी ने कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पेन कॉपी वितरण किया और बच्चों को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जाहिर की। 

अपना जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी ने कहा कि हर वर्ष में अपने जन्मदिन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई ना कोई कार्य अच्छा करता रहता हूं, पिछली बार मैंने मेरे जन्मदिन पर तो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सांवरिया हॉस्पिटल में रक्तदान किया था, उस समय भी मेरे युवा साथी देवराज गुर्जर, शैतान गुर्जर, सुरेश गुर्जर उपस्थित रहे जिन्होंने वहां पर  मुझे रक्तदान करने में मेरा सहयोग किया। उस समय भी मेरे को बहुत अच्छा लगा मैंने मेरे जन्मदिन पर दूसरों के जीवन दान के लिए रक्तदान किया। 

इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिवस हर वर्ष की तरह कुछ अलग तरीके से मनाते हुए स्कूली बच्चों को पेन कॉपी वितरण कर मिठाई खिलाई गई और अपना जन्मदिन मनाया गया। 

इस दौरान विद्यालय में उपस्थित प्राचार्य पप्पू खान नीलगर, कमलेश धाकड़ साहब, युवा साथी धर्मराज गुर्जर, दिलीप गुर्जर, धर्मेंद्र गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, देवराज गुर्जर, सुरेश गुर्जर, शैतान गुर्जर भी उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रतनगढ़ मंडल अध्यक्ष अशोक मेघवंशी को जन्मदिवस की शुभकामनाए देते हुए  उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Related Post