ताजासमाचार

Big Breaking - महिला के गले से चेन लूटने की वारदात, शहर के विकास नगर क्षेत्र का मामला, कैंट पुलिस जुटी मामले की जांच...

PRADESH HALCHAL- रिपोर्टर March 16, 2022, 8:31 pm Technology

नीमच शहर के विकास नगर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए महिला को नीचे गिरा दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय सारवान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लग पाएगा।

पीड़ित शशि कला पति महेशचंद्र सिहल उम्र लगभग 68 वर्ष निवासी हुडको कालोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह समता चौराहे की तरफ पैदल अपने घर हुडको कॉलोनी से जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों ने गले से चेन झपटने का प्रयास किया। इस दौरान महिला नीचे गिर गई और नीचे गिरने के बाद आरोपी महिला के गले से चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़ित महिला के अनुसार सोने की चेन दो तोले की थी। और आरोपी लगभग 20 से 22 साल की उम्र के युवा बताए जा रहे है। जिसमें से एक आरोपी ने सफेद कलर का शर्ट पहना हुआ था।

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने आरोपीयो की तलाश कर रही है। वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत भी लिखी जा रही है।

Related Post