नीमच जिले के रतनगढ़ पुलिस ने 3 वर्षो से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया।
रतनगढ थाना प्रभारी आनन्दसिंह आजाद से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय प्रकरण क्रमांक 58/2017 (थाना रतनगढ के अपराध क्रमांक 25/2010) धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट में 3 वर्ष से फरार 5 हजार के ईनामी स्थायी वारंटी राम अवतार सिंह उर्फ राजेन्द्रसिह उर्फ राजू पिता नाथुसिंह राठौड उम्र 33 साल निवासी सराना पुलिस थाना सरवाड जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया जिसे आज न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक आनन्दसिंह आजाद, सउनि तेरसिंह अलावे, प्रआर गुड्डूलाल गुर्जर, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक भानुप्रतापसिंह भाटी, आरक्षक कृष्णा धाकड, आरक्षक चालक ईश्वरसिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।