ताजासमाचार

टैंपो में अवैध डोडा चूरा तस्करी का पर्दाफाश, नीमच सिटी और राजस्थान के दो तस्कर चढ़ें सिटी पुलिस के हत्थे, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 24, 2025, 8:34 pm Crime

नीमच सिटी पुलिस द्वारा आज कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी का पर्दाफाश किया गया है। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 37 किलोग्राम डोडा चूरा तथा एक बिना नंबर का सवारी टेम्पो जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर एएसआई सुनील सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जवासा चौराहे के समीप पुलिस सहायता केन्द्र के सामने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सूचना के अनुसार एक तीन पहिया टेम्पो (बिना नंबर) आता दिखाई दिया, जिसकी पहचान 123 दिवाना सरकार

विज्ञापन
Advertisement
और Aaliya लिखे होने से हुई। पुलिस ने तत्परता से टेम्पो को घेराबंदी कर रोका।

टेम्पो चालक ने अपना नाम पप्पू उर्फ राहुल सालवी, निवासी जोशी मोहल्ला, नीमच सिटी बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनिल भादू, निवासी जोधपुर, राजस्थान बताया। टेम्पो में दो ट्राली बैग और एक पिट्ठू बैग पाए गए, जिनमें से तीन प्लास्टिक की थैलियों में कुल 37 किलो डोडा चूरा मिला।

नीमच सिटी पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर टेम्पो सहित समस्त सामग्री जब्त कर थाने लाया। उनके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ

विज्ञापन
Advertisement
कर दी गई है।

Related Post