ताजासमाचार

Big Breaking - राजस्थान रोडवेज बस खाई पलटी, कोटा से नीमच आते समय हुआ हादसा, यात्री घायल, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal June 11, 2025, 10:15 am Accident

सिंगोली के समीप राजस्थान के गांव बोराव में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहां पर राजस्थान रोडवेज की कोटा बांसवाड़ा बस कोटा से सिंगोली आते समय सिंगोली के समीप बोराव गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पलटी खा गई और हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बस में सवार लगभग 40 लोगों में से 30 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए रावत भाटा ले जाया गया। जहां से कुछ लोगो को प्राथमिक उपचार किया गया तो 17 यात्रियों को गंभीर हालत में कोटा रैफर किया गया। दुर्घटना में बताया जा

विज्ञापन
Advertisement
रहा है कि ड्राइवर को ज्यादा चोट आई, जिसे भी कोटा रैफर किया गया है।

रावतभाटा डाक्टर अनिल जाटव ने बताया कि 17 लोग गंभीर घायल हुवे है। जिन्हें कोटा अस्पताल रेफर किया गया है। रेफर किए गए मरीजों के नाम नेवाज (7), मदन(45), सुखीबाई(70), गिरिजा गंगा(45), माधुबाई(29), पंकज(25), सीमा(24), प्रदीप(45), भगवती(55), गंगा(40), विनीता(20), रहमा (27), ज्योति(16), मानशवी(11), नितिन(35), ताज मोहम्मद(70), ओमप्रकाश (12) शामिल है।

फिलहाल दुर्घटना का कारण क्या है इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। और फिलहाल घायलों का उपचार करवाए जा रहा हैं।

Related Post