ताजासमाचार

पति पत्नी के बीच झगड़ा, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान महिला की मौत, पुलिस जुटी जांच में, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal May 14, 2025, 11:43 am Accident

नीमच के बघाना थाना क्षेत्र के लखमी गांव में एक विवाहित महिला की जहरीला पदार्थ घटने से मौत का मामला सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी बताया जा रहा कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ घटक लिया था इस दौरान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में गुप्ता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला रेखा पति राजेंद्र धनगर उम्र 27 वर्ष निवासी लखमी बताई जा रही

विज्ञापन
Advertisement
हैं। आज सुबह महिला ने जहरीला पदार्थ घटक लिया था जिसके बाद में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से गुप्ता अस्पताल रेफर किया गया। जहा आज सुबह महिला की उपचार के दौरान गुप्ता हॉस्पिटल में मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद बघाना पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा। वही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही महिला की मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Related Post