ताजासमाचार

आईपीएल सट्टा को लेकर कार्यवाही, दो युवक गिरफ्तार, एक फरार, लाखों का मिला हिसाब, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal March 27, 2025, 8:03 pm Crime

नीमच एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशों पर आईपीएल सट्टा को लेकर मनासा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया और दो युवक को आईपीएल सट्टे के मामले में गिरफ्तार किया, तो वहीं एक युवक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी आईपीएल सट्टा को लेकर तीन विदेशी मोबाइल नंबर के संपर्क में थे।  

थाना मनासा पुलिस को दिनांक 26.03.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवीन पिता धीसालाल शर्मा उम्र 31 साल निवासी हांसपुर, विष्णु पिता गोविन्ददास बैरागी उम्र 29 साल निवासी बरलई थाना कुकडेश्वर के एड्राएड मोबाईल फोन पर आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स

विज्ञापन
Advertisement
वर्सेस कोलकाता नाईट राईडर क्रिकेट मैच में आईडी से लाखो रुपये का आनलाईन सटटा खेलकर अवैध लाभ कमा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगण नवीन पिता घीसालाल शर्मा उम्र 31 साल निवासी हांसपुर, विष्णु पिता गोविन्ददास बैरागी उम्र 29 साल निवासी बरलई थाना कुकडेश्वर को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स वर्सेस कोलकाता नाईट राईडर क्रिकेट मेच मे एक मास्टर आईडी से आनलाईन सटटा खेलते हुए रंगे हाथो पकड़े गये। जिन्हे मौके पर गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से चार एड्रॉएड मोबाईल फोन व नगदी जप्त किये गये। वही एक आरोपी प्रियांशु पिता दिनेश वधवा निवासी उषागंज मनासा व अन्य
विज्ञापन
Advertisement
आरोपीगण की तलाश की जा रही है।

आरोपी के मोबाईल का सुक्ष्मता से परीक्षण करते 3 विदेशी नं. से रजिस्टर्ड वाट्सप अकाउंट की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके संबंध मे जांच की जा रही है। आरोपी अन्य लोगो के साथ संगठित गिरोह बना कर संगठित होकर अवैथ लाभ कमा रहे थे जिन्हे आज न्यायालय मनासा पेश किया गया। जिनका न्यायालय द्वारा पुलिस रिमाण्ड दिनांक 30.03.2025 का स्वीकृत किया गया जो आरोपी से उक्त ऑनलाईन सट्टे के संबंध में आईडी संबंधी जानकारी किस-किसको बेची गयी व मास्टर आईडी किससे प्राप्त की गयी व बैंक खातो संबंधी जानकारी व अन्य जानकारी प्राप्त

विज्ञापन
Advertisement
की जावेगी।

Related Post