ताजासमाचार

Big Breaking - बिना नंबर काले कांच की स्कॉर्पियो, मोहित उर्फ काकु पर हमला, कैंट पुलिस ने किया मामला दर्ज, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal September 25, 2024, 9:37 pm Crime

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालटोली कलेक्ट्रेट मुख्य मार्ग पर देर शाम सफेद कलर की बिना नंबर कि काले कांच की स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए चार लोगों द्वारा मोहित उर्फ काकू पर लट्ठ से हमला करने का मामला सामने आया। फरियादी की शिकायत पर कैंट पुलिस ने राजस्थान के मदन गुर्जर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

दरअसल मामला दिन में प्रशासन द्वारा अवैध रैती के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई से जुडा होना बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता मोहित उर्फ काकू शर्मा ने केंट थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि सफेद

विज्ञापन
Advertisement
कलर की काले कांच की बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन दिन भर से उनका पीछा कर रही था। शाम होते होते जैसे ही फरियादी ग्वालटोली चौराहे से पेट पूजा की तरफ जा रहे थे तो पीछे से स्कॉर्पियो वाहन आया और उनकी गाड़ी के आगे रास्ता रोककर वाहन लगा दिया और वाहन के अंदर से 4 लोग उतरे और एक ने फरियादी पर लट्ठ से वार किया। फरियादी का कहना है कि मौके से जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागा। वही फरियादी का कहना है कि उक्त वाहन जो है राजस्थान के निवासी मदन गुर्जर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Advertisement
केंट थाना प्रभारी ने बताया की फरियादी की शिकायत मदन गुर्जर और   उसके साथियों के खिलाफ अपराध पंजीबद किया। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

Related Post