ताजासमाचार

महावर के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ सट्टा, 7 सटोरिए गिरफ्तार, नगद राशि भी जप्त, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 29, 2024, 9:50 pm Crime

नीमच के सिटी पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रविवार को  52 ताश पत्ती के साथ 29 हजार से ज्यादा की नगद राशि जप्त करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। नीमच सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीमच सिटी रावण रुंडी के आगे जमुनिया बालाजी के पीछे बलवंत महावर के फार्म हाउस पर कुछ लोग ताश पत्ती जुआ खेल कर पैसों की हार जीत कर रहे हैं। इसकी पुलिस को सूचना मिली थी। सिटी पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर दबिश दी तो वहां पर 7 आरोपी जुआ सट्टा खेलते हुए

विज्ञापन
Advertisement
गिरफ्तार हुए। 

गिरफ्तार आरोपियों में बताया जा रहा हैं कि महेश चंद्र पिता बद्री प्रसाद शर्मा जाति ब्राह्मण उम्र 50 साल निवासी गांधी नगर, सुनिल पिता मदनलाल जैन उम्र 52 साल निवासी विकास नगर, अर्जुन पिता राणा धनगर 30 साल निवासी घोटा पिपल्या, भरत पिता पूनमचंद राठौर उम्र 38 साल निवासी सरवानिया महाराज,  कैलाश पिता लालुराम केसरिया जाति धनगर उम्र 40 साल निवासी पिपल्या घोटा, बलवंत पिता अंबालाल महावर जाति माली उम्र 52 साल निवासी बगीचा नंबर 10 नीमच बताए जा रहे हैं। सिटी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मौके पर 52 ताश पत्ती 29400 नगद राशि भी जप्त करते हुए

विज्ञापन
Advertisement
जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

Related Post