ताजासमाचार

Big News - दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल, जिला अस्पताल में उपचार, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal December 10, 2023, 3:02 pm Accident

नीमच जिले के सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आमली भाट रोड पर दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।

वही बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हुआ। सामने वाली बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति सरवानिया महाराज निवासी शिवदान सिंह पिता शेर सिंह राजपूत उम्र 45 बताया जा रहा है। वही बाइक पर सवार एक और अन्य व्यक्ति श्यामलाल पिता हीरालाल गायरी घायल हुए। वही सामने वाली

विज्ञापन
Advertisement
बाइक पर सवार अजय पिता गोविंद राव मराठा चुड़ी गली जावद, दीपक पिता सुरेश धाकड़, अठाना दरवाजा जावद निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Post