ताजासमाचार

पुलिस को देखकर भागे बदमाश, मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

Pradesh Halchal November 10, 2023, 6:38 pm Crime

इंदौर पुलिस ने मादक पदार्थ के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जहां परदेशीपुरा पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों की दोस्ती जेल में ही हुई थी। जिसके बाद से दोनों मादक पदार्थ की तस्करी करने लगे थे।

इंदौर परदेशीपुरा पुलिस द्वारा राहुल ठाकुर और यश कश्यप नामक दो बदमाशों को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों की मुलाकात लॉकडाउन के समय में हुई थी। इस मामले

विज्ञापन
Advertisement
में पुलिस ने जानकारी दी है कि राहुल ठाकुर मादक पदार्थ का डॉलर है। जबकि यश कश्यप खुद मादक पदार्थ का सेवन करता था और बेचता था। साथ में यह भी बताया जा रहा है कि बदमाशों के द्वारा मादक पदार्थ को दूसरे राज्यों से लाकर पूरे शहर में बेचा जाता था। फिलहाल आरोपियों के पास से मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। जिसकी कुल कीमत 64 हजार रुपए बताई जा रही है।

Related Post