पुलिस का कहना है कि लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को खबर लगी थी कि अवैध विस्फोटक सामग्री अंकित गुप्ता अपने घर पर रखा हुआ है। जिसको लेकर कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 3 लाख से अधिक का अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद कर आरोपित पर मामला दर्ज किया है।