ताजासमाचार

पहले पत्थर से पीटकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद डायल 100 पर फोन कर कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया, पुलिस करवाएगी आरोपी का वाइस टेस्ट

Pradesh Halchal November 8, 2023, 1:10 pm Crime

तराना थाना क्षेत्र के ग्राम करंज में एक युवक ने 28 सितंबर को पत्नी की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद डायल 100 पर फोन कर कहा कि मैंने पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस अब आरोपित को सजा दिलाने के लिए उसके आवाज का नमूना लेकर उसकी जांच करवाएगी। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी करवाया जा रहा है।

बता दें कि ग्राम करंज निवासी विजय परमार का करीब दो साल पूर्व मक्सी निवासी कविता से विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में

विज्ञापन
Advertisement
विवाद चल रहा था। शादी के तीन माह बाद ही कविता ने पति विजय के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत की थी। हालांकि बाद में मामले में समझौता हाे गया था।

पति विजय कई दिनों से कविता के चरित्र को लेकर शंका करता था। 28 सितंबर की शाम को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। जिस पर विजय ने पत्नी कविता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्या करने के बाद विजय ने खुद ही डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी

विज्ञापन
Advertisement
पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपित ने खुद ही डायल 100 पर फोन लगाकर पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की थी। डायल 100 के भोपाल स्थित कंट्रोल रूम पर आने वाले प्रत्येक फोन की रिकार्डिंग की जाती है। जहां से पुलिस ने आरोपित द्वारा लगाए गए फोन की बातचीत की रिकार्डिंग ले ली है।

इस आवाज को आरोपित की आवाज से मिलान करवाने के लिए उसकी आवाज का नमूना लिया जाना जरूरी है। पुलिस अब भैरवगढ़ जेल जाकर आरोपित की

विज्ञापन
Advertisement
आवाज का नमूना लेगी और उसे जांच के लिए भेजेगी। जांच रिपोर्ट आरोपित के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत रहेगा। इसके अलावा डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।

Related Post