ताजासमाचार

लट्ठ और पत्थरों से कर्मचारियों पर हमला  कर लुटे थे  8 लाख, फरार मास्टर माइंड सहित तीन  गिरफ्तार

Pradesh Halchal November 7, 2023, 7:27 pm Crime

बदमाशों ने लट्ठ और पत्थरों से जिनिंग कर्मचारियों पर हमला किया था। इसके बाद कार्यालय की अलमारी से करीब 8 लाख रुपए की नगदी लूटकर ले गए थे।

शहर के बिस्टान रोड स्थित सोनम जीनिंग में पांच माह पहले हुई लूट के फरार मास्टर माइंड सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पिछले दिनों गुजरात से पकड़ा है। उनके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस द्वारा रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार 30 जुलाई की रात में चड्डी-बनियान गैंग ने लूट को अंजाम दिया था।

बदमाशों ने लट्ठ और पत्थरों से जिनिंग कर्मचारियों पर हमला किया था।

विज्ञापन
Advertisement
इसके बाद कार्यालय की अलमारी से करीब 8 लाख रुपए की नगदी लूटकर ले गए थे। लगभग दो महीने की जांच में खरगोन पुलिस को इस गैंग को पकड़ने में सफलता मिली थी।

इसमें पुलिस ने गुजरात के दाहोद में दबिश देकर विलेश पलाश, नरेश भाभोर और ड्राइवर विजय बिलवाल को गिरफ्तार किया था। गैंग का मास्टर माइंड विजय पुत्र दीपा भाई पलास 25 वर्षीय खजूरिया फाल्या जसवाड़ा दाहोद, सुनील उर्फ सुन्नैया पुत्र जौरसिंह बारिया 25 वर्षीय बड़वा जैसवाड़ा दाहोद व मनोज उर्फ मुन्ना बारिया 23 वर्षीय बिलवाल फालिया बड़वा जैसवाड़ा दाहोद को पकड़ा है।

आरोपित पहले रैकी करते थे।

विज्ञापन
Advertisement
इसके बाद वाहन से आकर वारदाता को अंजाम देते थे। उज्जैन में भी पिछले साल इसी तरह चड्डी-बनियान गैंग ने वारदात को अंजाम दिया था। वे सभी आरोपी गुजरात के दाहोद जिले के निवासी थे।पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और 200 से अधिक बदमाशों से पूछताछ की थी। गैंग ने देवास, अंजड़, सिंघाना, सेंधवा, खेतिया, चापड़ा और बांसवाड़ा में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है।

वारदात के बाद शहर में संचालित 10 से ज्यादा जीनिंग मालिक दहशत में आ गए थे। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ लिया है। अब पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
Advertisement
इसके अलावा अन्य वारदाताें का भी खुलासा हो सकता है।

Related Post