ताजासमाचार

BIG NEWS : दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, रावण दहन देखकर लौट रहे थे घर, बाइक पुल से नीचे गिरने से हुआ हादसा

Pradesh Halchal October 25, 2023, 1:13 pm Accident

रावण दहन देखकर वापस घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मंगलवार रात की है। पुल से नीचे बाइक गिर जाने की वजह से घटना हुई। सुबह जब राहगीरों ने दोनों शवों को देखा तो घटना की जानकारी बुढ़ार पुलिस को दी, पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

बुढ़ार पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवरी नंबर एक पथरी टोला निवासी हैं, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाटिया रावण दहन देखने गए थे, वहां से वापस बीती रात वह अपने घर आ

विज्ञापन
Advertisement
रहे थे। तभी बुढ़ार थाना क्षेत्र के देवदहा नाले के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, और डिवाइडर से टकराते हुए पुल से नीचे गिर गई। जिसकी वजह से दोनों युवकों की मौत हो गई है।

घटना बीती रात की है। वह मार्ग कम चलता है, जिसकी वजह से पुल के नीचे बाइक व दोनों शव पड़े थे, लेकिन घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी। पुलिस ने बताया कि जब सुबह राहगीर वहां से गुजरे तो घटना देख मामले की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक नारायण सिंह पिता भारत सिंह

विज्ञापन
Advertisement
उम्र 30  वर्ष एवम तेजभान सिंह पिता जगदीश सिंह उम्र 25 वर्ष की इस घटना में मौत हुई है।

Related Post