ताजासमाचार

BIG NEWS : मेले में झूला झूलते वक्त करंट से बच्ची की मौत, बेटे को भी लगा था करंट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Pradesh Halchal October 23, 2023, 2:27 pm Crime

बिजासन माता मेले में रविवार देर रात करंट से 14 साल की बच्ची की मौत हो गई। करंट झूला झूलते वक्त लगा है। एरोड्रम पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। मेले की अनुमति थी या नहीं स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम करवाया है।इंदौर के बिजासन माता मेले में रविवार देर रात करंट से 14 साल की बच्ची की मौत हो गई।

घटना रात करीब 11:30 बजे की है।  हातोद  निवासी पवन बेटी-बेटे और पत्नी के साथ माता के दर्शन करने गए थे। बच्चों की जीद पर पवन ने झूला झुलाया था। जैसे ही

विज्ञापन
Advertisement
झूले से उतरे कनक चिपक गई। पवन के मुताबिक, बेटे को भी करंट लगा लेकिन उसे बचा लिया।

कनक को घायल अवस्था में साठ फीट रोड़ स्थित अस्पताल ले गए लेकिन यहां से  एमवाय अस्पताल  रैफर कर दिया। डाक्टर ने कनक को मृत घोषित कर दिया।

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, हादसा हुआ लेकिन करंट लगा यह स्पष्ट नहीं है। अन्य किसी को करंट लगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। बच्ची दसवीं में पढ़ती थी।

सभी पीड़ित ग्रामीण रहवासी है। करंट लगने के बाद भी झूला चल रहा था। पुलिस प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मौके पर एम्बुलेंस

विज्ञापन
Advertisement
भी नहीं थी। ऐसे में बड़ी घटना भी हो सकती थी।

Related Post