ताजासमाचार

आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, जंगलों में छापेमारी कर पकड़ी 115 लीटर कच्‍ची शराब, 3 हजार किलो लहान भी नष्‍ट कराया, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Pradesh Halchal October 21, 2023, 4:29 pm Crime

विधानसभा निर्वाचन-2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी  आरएन व्यास के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग नीमच पश्चिम की टीम द्वारा आबकारी उप निरीक्षक कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में ग्राम धामनिया पटारी एवं ग्राम भीमपुरा के जंगल में छापेमारी कर , 115 लीटर कच्ची शराब , एवं 3 हजार किलो लहान नष्ट किया गया।

छापेमारी के दोरान राहुल पिता देवीलाल कीर निवासी उगरान एवं राकेश पिता मांगीलाल मीणा निवासी  भीलाखेडा के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34(1) के

विज्ञापन
Advertisement
तहत प्रकरण कामय किये गये है। उक्‍त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक सर्वश्री विष्‍णु सिंह यादव , महेश गहलोत , बलवंत भाटी , हंसराज बिलवास , राकेश ररोतीया , दीपक पाटीदार , विलास दगिया का विशेष सहयोग रहा । यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Post