ताजासमाचार

साइबर क्राइम : लोगों को झांसा देकर महिला ने दो महीने में लूटे 30 लाख, डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को जाल में फंसाया, महिला सहित दो साथी भी गिरफ्तार

Pradesh Halchal October 20, 2023, 4:24 pm Crime

साइबर क्राइम के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को झांसा देने के लिए स्कैमर्स नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। ओटीपी बताने और किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से शुरु हुआ ठगी का सिलसिला दिनोंदिन एडवांस होता जा रहा है। अब ये अपराधी लोगों के मनोविज्ञान से खेलना जान गए हैं, इसलिए इसलिए पुलिस की तमाम गाइडलाइंस के बावजूद इन मामलों में कमी नहीं आ रही। हाल ही में गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

गुरुग्राम पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग ऐप

विज्ञापन
Advertisement
के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी। यहां गौर करने वाली बात ये है कि 32 साल की आरोपी सुरभि गुप्ता नेब्रिटेन से एमबीए किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उसने लंदन से एमबीए किया। वो कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम भी कर चुकी है। लेकिन इसके बाद उसने लोगों को फंसाने के लिए साइबर क्राइम का जरिया चुना। पिछले दो महीनों में वो 10 से ज्यादा लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बना चुकी है और उनसे 30 लाख रुपये से ज्यादा ठग चुकी है। उसके दो और साथियों को भी
विज्ञापन
Advertisement
गिरफ्तार किया गया है।

Related Post