ताजासमाचार

BIG NEWS : हत्या के मामले में फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, खून की उल्टियां होने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, हथकड़ी खेालकर फरार

Pradesh Halchal October 14, 2023, 5:51 pm Crime

फांसी की सजा काट रहा कैदी हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। कैदी को कई मामलों में हो सजा हो चुकी है। कैदी गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है, उसने खजूरी थाना क्षेत्र में हत्या की थी।

हत्या के एक मामले में भोपाल केंद्रीय जेल में फांसी की सजा काट रहा एक कैदी हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड से शनिवार सुबह हथकड़ी खेालकर फरार हो गया है। कैदी को खून की उल्टियां होने पर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

केंद्रीय जेल अधीक्षक की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने फरार कैदी पर

विज्ञापन
Advertisement
प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले की लापरवाही मानी जा रही है। दोनों को देर शाम तक जेल प्रबंधन निलंबित कर सकता है। आरोपी अपहरण और धोखाधड़ी के अलग-अलग मामले में सजा काट रहा है। 

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय रजत सैनी पु़त्र सुरेश सैनी गुना जिले के राघौगढ़ का रहने वाला है। वह कुछ साल तक भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में रह रहा था। खजूरी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में उस पर प्रकरण दर्ज किया गया था। भोपाल जिला

विज्ञापन
Advertisement
अदालत ने आठ मई 2023 को हत्या कर साक्ष्य छिपाने व अन्य धाराओं के तहत रजत सैनी पुत्र सुरेश सैनी को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई गई थी। आरोपी फांसी की सजा काट रहा था। उसे जनवरी 2019 में धोखाधड़ी और जुलाई 2019 में अपहरण संबंधी मामलों में भी न्यायालय सजा सुनाई जा चुकी है। 

पुलिस के अनुसार, कैदी रजत सैनी को खून की उल्टियां होने के बाद 12 अक्तूबर को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया था। कैदी का ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं होने और खून की कमी के चलते हमीदिया अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हमीदिया

विज्ञापन
Advertisement
अस्पताल में कैदी की सुरक्षा के लिए जेल प्रहरी आत्मवचन जाट और राज आमले को तैनात किया गया था।

जेल प्रहरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार 14 अक्तूबर सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर जेल देखा तो कैदी बेड पर नहीं था। वह हथकड़ी खोलकर फरार हो चुका था। जेल प्रबंधन की शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कैदी की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जेल प्रहरण आत्मवचन जाट और राज आमले को निलंबित किया जा सकता है।

Related Post