ताजासमाचार

BIG NEWS : स्कूल से घर जा रही मासूम छात्रा से दुष्कर्म, पहले दी लिफ्ट, फिर सुनसान जगह ले गया बदमाश, मदद के लिए चीखती रही मासूम, मचा बवाल

Pradesh Halchal October 14, 2023, 5:14 pm Crime

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बवाल मचा हुआ है. यहां स्कूल से घर जा रही 5वीं कक्षा की मासूम छात्रा से एक शख्स ने दुष्कर्म किया. आरोपी ने बच्ची को पहले लिफ्ट दी, उसके बाद उसे सुनसान इलाके में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान मासूम मदद के लिए चीखती रही. मामला जनेह थाना इलाके का है. कई घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी बच्ची सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अपहरण में उसका साथ देने वाले शख्स की तलाश कर रही है.

रीवा के

विज्ञापन
Advertisement
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि बच्ची अपने स्कूल से लौट रही थी. उसके साथ एक पड़ोसी का बच्चा भी था. दोनों को आरोपी बीच रास्ते में मिला. उसने बच्ची से कहा कि वह भी उन्हीं के गांव का है. वहीं मेरी ससुराल है. चलो मैं तुम्हें छोड़ देता हूं. वह दोनों को उनकी बिना मर्जी के सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ गलत काम किया. इसके बाद परिजनों ने 13 अक्टूबर की देर रात इस घटना की रिपोर्ट लिखवाई. उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल
विज्ञापन
Advertisement
में भर्ती किया गया है. बच्ची अस्पताल में ठीक है. उसे दो-तीन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

पुलिस ने रातभर आरोपी की खोज की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. परिजनों और गांववालों ने थाने का घेराव किया है. गांववाले चाह रहे थे कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए. हमने उन्हें समझाया कि ये असंवैधानिक है. हमने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एक ही आरोपी है. बच्ची को अगवा करने के वक्त आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था. उसकी पहचान के लिए पूछताछ

विज्ञापन
Advertisement
चल रही है.

Related Post