घबराया पति भागीरथ पत्नी को बचाने दौड़ा और बुरी तरह झुलस गया। बावजूद इसके गंभीर हालत में वो पत्नी को लेकर बटियागढ़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र गया जहां से उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्प्ताल में महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया है जहां पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।
भागीरथ के मुताबिक अन्नू जैन से उनका पुराना विवाद है जिसे लेकर पहले भी हरकतें कर चुका है और अब उसने ज़िंदा जलाने की कोशिश की है। वहीं बटियागढ़ पुलिस फिलहाल मामले को संदेहास्पद मान रही है, पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम जबलपुर भेजी गई है और पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर मामला दर्ज होगा।