ताजासमाचार

BIG NEWS : 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल से घर लौटते ही लगा ली फांसी, पुलिस मामले की जांच जुटी

Pradesh Halchal October 12, 2023, 2:20 pm Crime

चिमनगंज थाना क्षेत्र की रतन गोल्ड कालोनी में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर  आत्महत्या  कर ली। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मीत पुत्र ललित परिहार उम्र 17 वर्ष निवासी रतन गोल्ड कालोनी बुधवार शाम को स्कूल से घर लौटा था।

इसके बाद उसने स्कूल की ड्रेस में ही कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की
विज्ञापन
Advertisement
जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल भी खंगाला जाएगा। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

Related Post