ताजासमाचार

BIG NEWS : भाजपा पूर्व पार्षद ने महिला से की घर में घुसकर छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज, पैसे देकर मामला वापस लेने का बनाया दबाव

Pradesh Halchal October 11, 2023, 4:14 pm Crime

उज्जैन के नागदा में भाजपा के पूर्व पार्षद ने एक महिला से उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की, वहीं जब पीड़िता ने आरोपी की शिकायत दर्ज कराई तो उसने पैसे देकर मामला वापस लेने का दबाव बनाया।

उज्जैन जिले के नागदा में 10वीं का फार्म डालने के लिए टीसी मांगने के बहाने भाजपा के पूर्व पार्षद ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 452, 354 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी नितिन बुधोलिया ने बताया कि वार्ड क्रमांक 17 की 22 वर्षीय महिला
विज्ञापन
Advertisement
ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके वार्ड की पार्षद का देवर पूर्व पार्षद अनिल जोशी दोपहर को उनके घर आया था। उस समय पति और ससुर भी घर पर नहीं थे। उसने कहा 10वीं का फार्म डालना है तो 9वीं की अंकसूची और टीसी दे दें। जब मैं टीसी लेने अंदर गई तो पूर्व पार्षद भी घर के अंदर आ गया और अभद्रता कर छेड़छाड़ की। पूर्व पार्षद के जाने के बाद मैंने अपने पति को यह बात बताई तो उन्होंने ननदोई को घर भेजा और शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उसके बाद थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Advertisement
महिला ने बताया कि इस घटना के बाद अनिल जोशी शिकायत दर्ज न करने के लिए पैसे देने की बात भी कर रहा था, लेकिन हमने उसकी बात नहीं मानी। बताया जाता है कि इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Post