ताजासमाचार

BIG BREAKING : डॉक्टर और उनकी पत्नी की क्लिनिक में घुसकर गोली मारकर हत्या, फिर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश, पुरानी रंजिश के चलते युवक ने की फायरिंग

Pradesh Halchal September 30, 2023, 5:30 pm Crime

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक युवक ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को क्लिनिक में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। दंपती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

वारदात शनिवार दोपहर 2.15 बजे की बताई जा रही है। BHMS डॉक्टर महेश डेहरिया (55), पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड पर स्थित अपने क्लिनिक पर थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। दोनों को जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर महेश बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
Advertisement
थे।

आरोपी सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने पुरानी रंजिश की वजह से दंपती पर हमला किया।

सिविल सर्जन डॉ. सोनिया ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दंपती ने दम तोड़ दिया था। वहीं, पुलिस ने कहा, 'सोनू ने डॉ. महेश डेहरिया को छाती में गोली मारी थी। डॉक्टर को बचाने उनकी पत्नी सामने आई तो उनकी पीठ में गोली लगी। इसके बाद आरोपी ने अपने सिर में गोली मार ली।

Related Post