ताजासमाचार

BIG NEWS: दो तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Pradesh Halchal September 18, 2023, 2:24 pm Accident

जबलपुर में रविवार देर रात दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। घटना घमापुर थाना क्षेत्र में अच्छे मियां के बाड़े के सामने की है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है।घटना को लेकर CSP विवेक गौतम ने बताया कि घटना में अखिलेश सिंह (35) की मौत हो गई। वे पनागर थाना इलाके के करिया पाथर के रहने वाले थे। CSP के मुताबिक दोनों ही बाइक तेज रफ्तार में थी। इन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया था।

Related Post