ताजासमाचार

BIG NEWS: पहले आदिवासी महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Pradesh Halchal September 18, 2023, 12:48 pm Crime

जबलपुर के खमरिया थाना अंर्तगत एक गांव में रहने वाली आदिवासी महिला के साथ गांव के ही दो लोगों ने गैंगरेप किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। डरी सहमी महिला रविवार को खमरिया थाना पहुंची और अपने साथ हुई गैंगरेप की घटना पुलिस को बताई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस घटना में संज्ञान लिया और दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में ही रहने वाले खिलन यादव और जय यादव उसे हमेशा घूर-घूरकर देखा करते थे। दो दिन पहले घर पर उसे

विज्ञापन
Advertisement
अकेला पाकर अंदर घुस आए और बारी - बारी से उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे।

महिला दो दिन तक तो चुप रही। रविवार को खमरिया थाने पहुंची और खिलन यादव और जय यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए अपने साथ हुई घटना को पुलिस से बताया।

Related Post