ताजासमाचार

लग्जरी कार में तस्करी करते हुए एक तस्कर गिरफ़्तार, 90 किलो डोडा चूरा और कार जप्त

Pradesh Halchal September 17, 2023, 1:19 pm Crime

मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी नारायणगढ़ जितेंद्र सिसोदिया को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम के द्वारा नाकाबंदी कर सूचना अनुसार एक लग्जरी हुंडई वरना कार क्रमांक RJ- 14 CR- 7411 को रोक कर वाहन चालक आरोपी नरपत सिंह को हिरासत में लिया गया। कार की व्यवस्थित रूप से तलाशी ली गई कुल 6 कट्टों में भरा 90 किलो डोडा चूरा विधिवत जप्त किया। मौके पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त आज्ञापक प्रावधानों का विधिवत्त पालन कर आरोपी व जप्त शुदा कार व मादक पदार्थ सहित

विज्ञापन
Advertisement
थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अनुसंधान में लिया गया।  मादक पदार्थ के स्रोत एवं गंतव्य के संबंध में प्रकरण विवेचना अधीन है।

Related Post