ताजासमाचार

नयागांव के पास सुजुकी एक्सल से देशी शराब की तस्करी, आबकारी विभाग ने पकड़ा, तलाशी में मिली शराब की खेंप, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Pradesh Halchal September 14, 2023, 5:58 pm Crime

कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में जिले में विधानसभा चुनाव के अनुक्रम में अवैध मदिरा निर्माण व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी आर.एन.व्यास के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी उप निरीक्षक राजेन्द्र गरवाल वृत्त जावद ने टीम के साथ नयागांव के पास रोड चैकिंग के दौरान राजस्थान से आती सुजुकी एक्सल को रोक कर तलाशी में 310 पाव राजस्थान की देशी मदिरा अवैध रूप से परिवहन करना पाए जाने पर परिवहनकर्ता   हरीश पिता पुष्कर राज अम्ब निवासी स्कीम नं 7 नीमच को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

विज्ञापन
Advertisement
किया जहां से न्यायिक हिरासत मिलने पर   जेल भेजा गया।   कार्यवाही में आबकारी   आरक्षक   गोपाल शर्मा , दिलीप गुर्जर  , दीपक पाटीदार , निशा कुंवर शक्तावत , नगर सैनिक राजेंद्र सिंह ,  नरेंद्र सिंह , जयपाल सिंह नानालाल   का सराहनीय योगदान रहा।विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Post