ताजासमाचार

गौहत्या करने वालों के घर ज़मीदोज़, पहले हो चुकी रासुका की कार्रवाई

Pradesh Halchal August 30, 2023, 1:20 pm Crime

शाजापुर में गौवंश की हत्या करने वाले आरोपियों के घरों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है। पांच आरोपियों पर इससे पहले रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

शाजापुर जिले के खेड़ी मंडल खा गांव में गौहत्या करने वाले आरोपियों के मकानों पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से घरों को जमींदोज कर दिया। बीते दिनों गाय की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए तीन लोगों के मकान पर जेसीबी का चलाई गई और देखते ही देखते पूरी तरह से अवैध निर्माणों को धाराशायी कर दिया गया।

इस पूरी

विज्ञापन
Advertisement
कार्रवाई के दौरान शुजालपुर एसडीएम सत्येंद्र सिंह और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। जानकारी के मुताबिक शुजालपुर सिटी पुलिस थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम खेड़ी मंडल खा के एक परिवार के आठ लोगों पर पुलिस ने 18 अगस्त को गौवंश की हत्या का मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल से 20 किलो गौवंश मांस व हत्या में उपयोग किए  हुए धारदार हथियार जब्त किये थे और मौके से ही पुलिस की पकड़ में आए 65 वर्षीय सलीम पिता वजीर खा ने पुलिस को बताया था कि वह खुद
विज्ञापन
Advertisement
तथा अपने परिवार के लिए गाय के बछड़े को काट रहे थे, इसी पर से गौवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी सलीम खा, मुस्ताक खा, फूल खा, बबलू, साहिर, राजा, अमजद व वहिद सरपंच के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

पांच आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

गौवध को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं आरोपियों में से एक आरोपी ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ली है और एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया

विज्ञापन
Advertisement
कि गौवंश वध के मामले में आरोपी बनाए गए लोगों के मकान अवैधानिक रूप से अतिक्रमण में बने हुए थे इसलिए उन्हें तोड़ा गया है। 

Related Post