ताजासमाचार

रेप के आरोपी ने जेल से छूटते ही किया दोस्त के साथ पीड़िता का गैंगरेप, फैली सनसनी, 'मामा के बुलडोजर' का मध्य प्रदेश के इस ज़िले में नहीं खौफ

Pradesh Halchal August 25, 2023, 1:11 pm Crime

2 साल पहले एक युवती के साथ रेप की वारदात हुई थी, तब पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. युवती पर दवाब बनाकर लकी कुछ दिन बाद जेल से रिहा होकर बाहर आ गया. उसके बाद उसने फिर एक घिनौनी करतूत की.

'मामा के बुलडोजर' का मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में शायद कोई खौफ नहीं है. तभी जेल से रिहा होते ही एक दुष्कर्म के आरोपी ने रेप पीड़िता से गैंगरेप कर सनसनी फैला दी है. 2 साल पहले आरोपी ने इस युवती से रेप किया था तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार

विज्ञापन
Advertisement
कर जेल भेज दिया था. अब जेल से बाहर आते ही उसने अपने दोस्त संग पीड़िता से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला.मामला नईगढ़ी थाना इलाके का है. 2 साल पहले एक युवती के साथ रेप की वारदात हुई थी, तब पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.युवती पर दवाब बनाकर लकी कुछ दिन बाद जेल से रिहा होकर बाहर आ गया. उसके बाद उसने फिर एक घिनौनी करतूत की. लकी ने दुष्कर्म पीड़िता को बदनाम करने के लिए अश्लील पोस्टर लगवा दिए थे.

Related Post