ताजासमाचार

Big News - करंट लगने से हुआ हादसा, 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal August 21, 2023, 12:07 pm Accident

नीमच जिले के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बामनिया गांव में सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ईश्वरलाल पिता परमानंद पाटीदार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बामणिया बताया जा रहा है।  मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को घर पर काम करते समय सुबह करंट लग गया था जिसके बाद 9 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Advertisement
के बाद सिटी थाने पर पदस्थ एएसआई अनिल राजपुरोहित के द्वारा मृतक के शव का पीएम करवाया गया। वहीं मर्ग कायम कर पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Related Post