ताजासमाचार

स्कॉर्पियो वाहन में इकबाल, आरिफ और शांतिलाल, जैसे ही प्रवेश किया एमपी में तो सिंगोली पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन में मिले हथियार, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal July 22, 2023, 6:50 pm Crime

नीमच के सिंगोली पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर स्कॉर्पियो वाहन से देसी कट्टे और साथ में दो तलवार व तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

सिंगोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्कार्पियो वाहन एमपी 19 सीबी 3102 मे इकबाल मोहम्मद पिता मुस्तकीम पठान उम्र 31 साल निवासी ग्राम भवानीपुरा थाना भेसरोडगढ, आरिफ पिता फारुख पठान उम्र 38 साल निवासी रामपुरा मोहल्ला के पास रावतभाटा व शांतिलाल पिता देवकरण गुर्जर उम्र 19 साल निवासी भटसुरी थाना पीसांगन जिला

विज्ञापन
Advertisement
अजमेर के एक देशी कट्टा व व धारदार तलवार लेकर सिंगोली तरफ आ रहे है जो कोई भी घटना घटित कर सकते है। 

सूचना विश्वसनीय होने से मय फोर्स के कोज्या ताल रोड आम्बा फंटा  पर नाकाबंदी करते तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एक देशी कट्टा मय जिंन्दा राउंड व दो तलवार जब्त कर थाना वापसी पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 109/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अवैध हथियार के संबंध में विवेचना जारी है।

सराहनीय कार्य-  उक्त कार्यवाही मे निरी केसी चौहान व उनकी टीम

विज्ञापन
Advertisement
की सराहनीय भूमिका रही। 

Related Post